{"_id":"6009bb5a8ebc3e30a16e802d","slug":"crime-farrukhabad-news-knp607363770","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक ही परिवार के दो लोगों में नाली निकासी को लेकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से बुलाए गए पांच ससुरालीजनों को हिरासत में ले लिया है। तीन महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द निवासी हरी सिंह के परिवार के ही इंद्रपाल से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इंद्रपाल ने शाम करीब चार बजे कायमगंज के गांव बराबिकू से अपने ससुरालीजनों को बुला लिया। इंद्रपाल ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर हरी सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया।
दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें हरी सिंह, उनकी पत्नी सुषमा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी पुलिस बल के साथ पहुंची। उन्होंने हरी सिंह की पत्नी सुषमा, इंद्रपाल की पत्नी शिवानी और पुत्री आशा समेत कायमगंज के बराबिकू निवासी इंद्रपाल के पांच ससुरालीजनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी है। हालांकि कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह कराने के प्रयास में भी लगे हैं। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।