{"_id":"5f71e62e8ebc3e9bbf6b33b1","slug":"crime-farrukhabad-news-knp585248657","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब और परचून की थोक दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब और परचून की थोक दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
हथियापुर में तोड़ा गया शराब की दुकान का शटर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर चोरों ने दो दुकानों से शटर तोड़कर लाखों का सामान पार कर दिया। चोर कुछ सामान खेतों में छोड़ गए। वहीं शराब की बोतल और गिलास आदि मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मऊदरवाजा थाने के हथियापुर बाजार में चोरों ने रविवार रात शराब की दुकान का शटर तोड़ दिया। वहां से शराब की कई पेटियां पार कर दीं। सेल्समैन श्यामवीर गांव में ही किराए के कमरे में सोने चला गया था। सुबह छह बजे पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो उसे सूचना दी।
तब उसने जानकारी पुलिस को दी। उसी मार्केट में गांव अदियुली निवासी धीरेंद्र प्रताप उर्फ बनवारी की परचून थोक की दुकान हैै। चोरों ने उस दुकान के भी ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन
चोर उसमें रखी छह हजार की रेजगारी, घी, तेल, साबुन, गुटखा, सिगरेट के कई गत्ते, तीन बोरी दाल, तीन सोया की बोरी, नमकीन आदि सामान ले गए। गांव के पीछे बने संग्रहालय के पास परचून की दुकान का कुछ सामान बिखरा मिला।
वहीं कुछ दूरी पर धीरेंद्र प्रताप के नलकूप के पास शराब की खाली बोतल, खुली नमकीन और गिलास पड़े मिले। इससे साफ है कि चोरों ने वहीं शराब भी पी थी। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि रविवार को ही माल आया था।
एक लाख से अधिक रुपये का माल चोरी हुआ है। चोरी की सूचना पर हल्का दरोगा सोमवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।