{"_id":"5f6ce9488ebc3e3f5f0c166c","slug":"crime-farrukhabad-news-knp584614791","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल हत्यारोपी को सैफई ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल हत्यारोपी को सैफई ले गई पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पैर में गला लगने के बाद तड़प रहे हत्यारोपी को गुरुवार को पुलिस सैफई लेकर चली गई है। इससे उसे बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है। अमर उजाला में इस संदर्भ में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बीबीगंज निवासी मयंक पुत्र बजरंगी ने सात सितंबर की रात मोहल्ला दाऊद खां के व्यापारी कृष्ण कुमार उर्फ भैयालाल की गोली मारकर हत्या कर ली थी। बाद में अपने पैर में भी गोली मार ली थी।
पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डा. रिषिकांत इलाज कर रहे थे। हालत मेें सुधार न होने पर डाक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया था। मगर चार दिन पहले मऊदरवाजा इंस्पेक्टर ने दो दिन रोकने का आग्रह किया, तो उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
लगातार पैर में संक्रमण बढ़ते देख डाक्टर उसे बुधवार सुबह ही रेफर कर इलाज की फाइल ही बंद कर दी थी। इस मामले को अमर उजाला ने ‘गल रहा गोली से घायल हत्यारोपी का पैर, पुलिस बेफिक्र’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो हड़कंप मच गया।
आखिरकार घायल मयंक को सैफई ले जाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि मयंक के साथ फोर्स भेजा गया है। उसका सैफई में इलाज शुरू करवा दिया गया है।