{"_id":"5f53daa88ebc3e6a0a7c5ea5","slug":"crime-farrukhabad-news-knp580944476","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की कैंटीन से धोखाधड़ी कर सामान लेने गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की कैंटीन से धोखाधड़ी कर सामान लेने गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सैनिक के कार्ड से सामान लेकर जा रहे युवक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। राजपूत रेजिमेंट की कैंटीन के नायक सत्यजीत सिंह ने शनिवार को नौगंवा कैंट निवासी भानु प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि वह शनिवार को कैंटीन में ड्यूटी कर रहे थे। तभी भानु प्रताप सैनिक वीर प्रताप का कार्ड लेकर आए और 54 सौ रुपये का सामान खरीद कर कैंटीन से बाहर निकल रहा था। इस पर सत्यजीत ने उसको रोक लिया और सैनिक वीर प्रताप को बुलाकर लाने पर ही सामान देने की बात कही।
भानु वहां से वीर प्रताप को बुुलाकर लाने की बात कहकर चला आया और वापस कैंटीन नहीं गया। जब वीर प्रताप से कैंटीन कार्ड के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 29 सितंबर को कैंटीन कार्ड जनपद कन्नौज में खो गया था। उसकी आनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।