{"_id":"5f53daa78ebc3e37be0b965c","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5809439126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को एसडीएम ने तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को एसडीएम ने तुड़वाया
विज्ञापन
कायमगंज के गांव पितौरा में तालाब की भूमि पर बनी चाहर दीवारी को तोड़ता क्षेत्रीय लेखपाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव पितौरा में सड़क किनारे ग्राम समाज के तालाब की खाली पड़ी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम के निर्देेश पर लेखपाल ने रुकवा दिया। जो निर्माण कराया गया, उसको गिरवा दिया है। कब्जा करने वालों को दोबारा निर्माण कराने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
गांव पितौरा में सड़क किनारे पूर्व विधायक स्व. अनवार खां के आवास के पास एक समतल जमीन पर कुछ लोग बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रहे थे। शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल आकाश भदौरिया पहुंचे तो निर्माण करा रहे लोग वहां से खिसक गए। लेखपाल ने बल्ली से बनी बाउंड्री गिरा दी। कुछ देर में गांव लुधैया निवासी सज्जाद आए।
उन्होंने बताया कि 20 वर्ष पहले पितौरा निवासी मोहम्मद हारून खां से यह भूमि खरीदी थी। जिसकी लिखा पढ़ी एक स्टांप पेपर पर कराई थी। लेखपाल ने बताया गाटा संख्या 354 में 0.194 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। इसी नंबर में मोहम्मद हारून 5 डिसमिल भूमि के सहखातेदार हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पास में ही गाटा संख्या 353 में 5 डिसमिल भूमि मोहम्मद हारून के नाम दर्ज है। बाकी जमीन तालाब दर्ज है। मौके पर जमीन के काफी हिस्से में इमारतें बन चुकी है ,कुछ हिस्सा खाली पड़ा है। बची हुई भूमि तालाब की ही मानी जा रही है।
एसडीएम सुनील कुमार यादव ने बताया सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण तुड़वाया गया है। तालाब की भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। सहखातेदार की भूमि को छोड़कर बची हुई भूमि पर निर्माण नहीं होगा। जो भी निर्माण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।