फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

एसडीओ, जेई समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Mon, 13 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
crime
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते वक्त रविवार को संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ रघुनाथ तित्तल, अवर अभियंता (जेई) मासूम अली और सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ) सुघर सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। भाई का आरोप था कि शटडाउन के दौरान लापरवाही की गई, जिससे मौत हुई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिमलापुर निवासी प्रमोद कुमार (35) विद्युत उपकेंद्र नहरैया में संविदा लाइनमैन पद पर तैनात थे। रविवार की शाम शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने जहानगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के पास गए थे। पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे, तभी लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रमोद के साथियों से जानकारी के बाद विभाग पर शटडाउन के दौरान लापरवाही से बिजली चालू करने का आरोप लगाते हुए मौत के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

रविवार को ही देर रात लाइनमैन के भाई अजय प्रताप की तहरीर पर जहानगंज थाना पुलिस ने एसडीओ, जेई और एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अजय प्रताप ने बताया कि प्रमोद की शादी करीब 12 साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। उधर, जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम जादौन कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं अधिशासी अभियंता हरिबरन का कहना है कि न तो तार टूटने की जानकारी उपकेंद्र को मिली और न ही एसडीओ और जेई ने किसी को तार जोड़ने भेजा था। लाइनमैन ने उपकेंद्र से शटडाउन भी नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed