फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

गरुणवाहिनी के दरोगा व सिपाहियों ने वकील के साथ की थी मारपीट

Fri, 28 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। पूर्व सभासद वकील के साथ मंगलवार रात मारपीट कर रिवाल्वर मुंह में डालने वाले गरुणवाहिनी के दरोगा व एक सिपाही के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में मिल गए हैं। तीन सिपाहियों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। वकील ने दरोगा व एक सिपाही के नामों का खुलासा करके बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव को मारपीट के फुटेज समेत पत्र भेजा है। बार के महासचिव ने इसको लेकर एसपी से वार्ता की है। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी पूर्व सभासद वकील मनोज अग्निहोत्री के साथ मंगलवार रात मारपीट कर दी गई थी। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मनोज व उनके परिजनों ने मारपीट वाले घटनास्थल के सामने बने होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें गरुणवाहिनी में तैनात दरोगा विक्रम सिंह यादव व सिपाही अरुण सिंह के मारपीट करने के फुटेज मिले हैं।
विज्ञापन

अन्य तीन सिपाहियों की पहचान मनोज नहीं कर पाए हैं। वकील मनोज ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर दरोगा व सिपाही के नाम का खुलासा कर बार के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व महासचिव संजीव पारिया को पत्र भेजा है। इसमें वकील ने दरोगा व सिपाही के नाम विवेचना में शामिल कर अन्य तीन सिपाहियों के बारे में कार्रवाई करने की मांग की है। मनोज ने एसपी को भी पत्र भेजा है। इसमें बताया कि घटना के दौरान उनके साथ मौजूद सुमित व जितेंद्र अग्रवाल के साथ भी मारपीट की गई थी। जितेंद्र के दांत टूट गए थे। हमलावर सुमित का मोबाइल भी लूट ले गए। इन दोनों का भी मेडिकल कराकर मुकदमे में डकैती की धारा की बढ़ाई जाए। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा व सिपाही अवकाश लेकर हो गए रवाना
बुधवार को गरुणवाहिनी के दरोगा विक्रम सिंह यादव व सिपाही अरुण सिंह अवकाश लेकर रवाना हो गए हैं। वकील व उनके परिजन पूरे दिन दरोगा व सिपाही की कोतवाली व पुलिस लाइन में तलाश करते रहे। इस मामले में एक और दरोगा की भूमिका को लेकर परिजन संदेह व्यक्त कर रहे हैं। वह दरोगा पहले फर्रुखाबाद में तैनात था। इन दिनों उसकी तैनाती गैर जनपद में है। वह भी उस दिन स्वाट टीम के सिपाही की शादी में शामिल होने आया था। उसकी आर्टिका कार भी सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed