फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

किसान के घर से तीन लाख के जेवर व बीस हजार की नगदी चोरी

Sun, 24 Nov 2019 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
crime
गांव कुम्हौली में चोरी की घटना के बाद छानबीन करता डाग आस्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। किसान के घर में घुसे चोर शनिवार रात कमरे का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व बीस हजार की नकदी चुराकर चंपत हो गए। रविवार सुबह विधायक के कहने पर पुलिस की टीमें दौड़ीं। घटना स्थल पर डाग आस्कर ने दौड़ लगाकर पुलिस को सुराग दिया। पड़ोसी के सीसीटीवी में दो चोरों के फुटेज कैद हो गए। वहीं फारेसिंक टीम ने मौके पर चोरों के हाथ व पैर के नमूने लिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हौली निवासी किसान विमल दुबे शनिवार रात अपने पीछे के कच्चे मकान में परिवार समेत सो रहे थे। मकान के आगे के हिस्से में बने पक्के कमरों में ताला पड़ा था। रात में 12 व एक बजे के बीच में आए चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे के अंदर घुसे चोरों ने बक्सा का ताला तोड़ा और उसमें रखे बीस हजार रुपये व विमल की पत्नी के जेवर इसमें सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, चूड़ियां, झुमकी, कुड़ल, पायल शामिल हैं। चोर तीन लाख के जेवर व नकदी चुराकर चंपत हो गए। रविवार सुबह विमल की पुत्री कशिश कमरे में सफाई करने गई तो ताला टूटा और कुंडी पर लटका पाया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्सा खुुला पड़ा था और जेवरात गायब थे। कशिश ने पिता विमल और मां नीतू को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर ताजपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह मौके पर सिपाहियों के साथ पहुंचे। विमल ने चोरी की जानकारी क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को दी।
विज्ञापन

विधायक ने एसपी से वार्ता की और कार्रवाई करने के लिए कहा। कुछ देर बाद ही कोतवाल राकेश कुमार व पुलिस लाइन से डाग आस्कर व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आस्कर ने घटना स्थल से दौड़ लगाई और पड़ोसी के मकान पर जाकर रुक गया। उसने कई बार ऐसा किया। वहीं दूसरे पड़ोसी देवीदीन तिवारी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर कोतवाल ने फुटेज देखे। इसमें दो युवक रात के समय इधर उधर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले लिए। फारेंसिक टीम ने मौके से चोरों के हाथ व पैर के नमूने एकत्र किए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक के यहां चोरी में चार हिरासत में
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन जजेज कालोनी के सामने रहने वाले लोक निर्माण विभाग के लिपिक रोहन वर्मा के घर का ताला तोड़ कर चोर दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवर व 61 हजार की नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलते ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हाथीखाना मोहल्ला के चार युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक अपने आप को मछली दुकानदार बता रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि यह लोग पिछले कई दिनों से दिन भर घरों में सोते हैं और रात में क्षेत्र में भ्रमण पर निकलते हैं। पुलिस को टिकुरियन नगला के एक शातिर की तलाश है। जो जेल से जमानत पर बाहर आ चुका है। उसने जेल में रहते एक युवती से शादी कर ली थी। वह पत्नी को रविवार सुबह लेकर कहीं चला गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी मारी, पर वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed