फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,gunshot

पूर्व जिपंस पर शादी समारोह में जानलेवा फायर

Fri, 13 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,gunshot
फर्रुखाबाद। एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर वकील व उसके साथी ने हाथापाई कर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य का लोहिया में मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसेपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य कुुमार राठौर बुधवार रात अपने मित्र की बेटी के शादी में नेकपुर कलां स्थित गेस्ट हाउस में गए थे। वहां मोहल्ला सैनिक कालोनी नगला दीना निवासी वकील सुनील राठौर व आवास विकास कालोनी निवासी उनका साथी सोनू सोलंकी पहले से मौजूद थे। आदित्य को देखकर सुनील राठौर व सोनू सोलंकी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने आदित्य से हाथापाई कर दी। इसी बीच सोनू सोलंकी ने पिस्टल से आदित्य पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

आदित्य बाल-बाल बच गए। गोली चलने से समारोह में भगदड़ मच गई। सुनील व सोनू मौका देखकर भाग गए। आदित्य की सूचना पर पहुंचे कोतवाल जय प्रकाश पाल ने जांच कर आदित्य का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर सुनील राठौर व सोनू सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वकील सुनील राठौर ने बताया कि मौके पर कहासुनी हुई थी। राजनीतिक विरोध के चलते फायर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed