फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news

सूदखोेरों की धमकी से परेशान युवक फंदे पर झूला

Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news
सुनील की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सूदखोरों की धमकी से परेशान एक युवक फंदे पर झूल गया। सूदखोरों ने गुरुवार को मकान पर कब्जा करने की धमकी दी थी। नामजद मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिजनों ने नौ घंटे बाद शव उठने दिया। परिजन यह स्पष्ट नहीं कर सके कि युवक ने सूदखोरों से कर्ज किस काम के लिए लिया था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खटकपुरा इज्जतखां निवासी सुनील शाक्य (24) ने रेलवे रोड स्थित एक कालोनी और डिग्गीताल निवासी दो लोगों से ब्याज पर सात माह पहले रुपये लिए थे। कई दिन से दोनों रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे सुनील परेशान था। गुरुवार को दोनों घर पर आए और गाली-गलौज कर मकान पर कब्जा करने की धमकी दी। इससे सुनील गुमसुम हो गया।
विज्ञापन

वह रात करीब दो बजे तक सड़क पर ही टहलता रहा। बड़े भाई शिवम ने उससे कई बार सोने के लिए कहा लेकिन वह झल्लाकर बोलता रहा। रात करीब दो बजे सुनील अपने कमरे में चला गया। सुबह सात बजे शिवम कमरे में गया, तो सुनील फंदे पर लटका था। सांस होने की आस में परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को शिवम ने घटना के संदर्भ में जानकारी दी। पुलिस बिना किसी के नाम के तहरीर देने की बात कह रही थी, तभी मां गुड्डी देवी सूदखोरों पर मुकदमा लिखने की बात कहने लगीं। काफी देर तक विवाद चलता रहा।
फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। परिजनों को तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने का जब पुलिस ने आश्वासन दिया, तब नौ घंटे बाद शाम चार बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुनील तीन भाइयों में बीच का था। सबसे छोटा सूरज है। सुनील लिंजीगंज की एक दुकान पर काम करता था।

पुलिस आत्महत्या की तहरीर के लिए बनाती रही दबाव
पुलिस सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा लिखने से कतराती रही। कई बार भाई पर आत्महत्या की तहरीर लिखकर देने का दबाव बनाती रही, मगर मां गुड्डी चीख-चीख कर सूदखोरों का नाम लेकर मुकदमा लिखने के बाद शव उठाने की बात कहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed