{"_id":"62488ffc61176662b27a9d80","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp68897649","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन पार करने के प्रयास में मां-बेटी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चेन पार करने के प्रयास में मां-बेटी हिरासत में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां-बेटी ने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की चेन पार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी शहीदा अविवाहित है। वह कैंट के पास स्थित मजार की देखरेख करती है। शनिवार दोपहर शहीदा ई-रिक्शा से घर जा रही थी। नगर पालिका कार्यालय के सामने मैनपुरी के बेवर थानाक्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी मां-बेटी भी ई-रिक्शा में बैठ गईं। दोनों ने शहीदा के गले में पड़ी सोने की चेन खोल ली।
वह चेन खींचने का प्रयास कर रही थीं, तभी शहीदा को चेन निकालने का एहसास हुआ। इस पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार पहुंच गए और उन्होंने मां-बेटी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मां-बेटी को कोतवाली ले गई। शहीदा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की चेन तोड़ने के प्रयास में मां-बेटी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।