फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news

24 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को दबोचा

Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। शहर से सटे अमेठी कोहना गांव में हुई हरदोई के युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे हरनाम को पुलिस ने 24 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना हरपालपुर क्षेत्र के ऊंचाहार गांव निवासी समरपाल शहर के पास स्थित अमेठी कोहना गांव में रहता था। उसकी वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हरपालपुर थानाक्षेत्र के वनखिरिया गांव निवासी हरनाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 1997 में अदालत से जमानत पर छूटने के बाद समरपाल फरार हो गया।
विज्ञापन

अदालत से कुर्की वारंट जारी होेने के बाद भी समरपाल ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया था। पुलिस को उसकी 24 साल से तलाश थी। पांचाल घाट चौकी प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने शनिवार सुबह उसे हरपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जमानत पर छूटने के बाद दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रहा था। वह मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता था। उधर, पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के चर्रउआ गांव निवासी पिंकी पाल उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed