{"_id":"6244a5fda21eae5f3c15cb03","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp688429239","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में पत्नी समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या में पत्नी समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यायालय कर्मचारी की मौत पर पत्नी, साले और सलहज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 11 माह पहले कर्मचारी का शव घर में पड़ा मिला था। बहन ने भाई को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।
आगरा के ताजगंज थानाक्षेत्र के ओमश्री ग्रीन होम्स कालोनी नगला तली निवासी मोनिका सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर पश्चिम निवासी भाभी किरन, उसके भाई विक्रम उर्फ पिंटू, सलहज पूजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया कि भाई सुुुधीश बाबू फतेहगढ़ कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचार के पद पर तैनात थे। वह किराये के मकान में रहते थे। भाई का साला और सलहज भी उनके घर मेें रहने लगे। यह भाई को पसंद नहीं था। साला और सलहज के साथ में रहने से आए दिन भाई का भाभी से विवाद होता था।
विज्ञापन
फरवरी 2021 में भाई आगरा स्थित घर आए थे। उन्होंने पिता व अन्य लोगों को बताया था कि पत्नी, साला व सलहज उनको परेशान करते हैं। हत्या भी कर सकते हैं। 18 अप्रैल 2021 को भाई अनुज ने सुधीश को फोन मिलाया तो उन्होंने मारपीट करने की जानकारी दी।
उसी रात को साले विक्रम ने फोन करके बताया कि सुधीश बाबू की किसी ने हत्या कर दी है। जानकारी होने पर पर परिवार समेत मौके पर पहुंचे, तो सुधीश घर में मृत अवस्था में पड़े मिले। उनकी पत्नी, साला व सलहज घर से भाग गए थे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद यह लोग धमकी देते रहे।