फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad,farrukabad news

पुरानी रंजिश में मारपीट पथराव, फायरिंग, एक दर्जन घायल

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad,farrukabad news
नवाबगंज। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व पथराव के बाद गुरुवार रात फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नादी वीरपुर निवासी नईम खां की गांव के ही गुलफाम खां से पुरानी रंजिश है। गुरुवार की रात 9 बजे नईम खां अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गुलफाम खां व उनके साथी नईम के आए और गाली गलौज करने लगे। नईम खां के विरोध करने पर यह लोग मारपीट करने लगे। शोर सुनकर नईम खां के पक्ष के लोग भी आ गए। मारपीट के बीच पथराव होने लगा। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। लाठी-डंडे व पथराव से नईम खां की ओर से खुद नईम, भोले खां, राजेश खां, शबाब खां घायल हो गए। दूसरे पक्ष से जायद खां, गुलफाम खां, आशिक अली, इकबाल खां, मासे अल्लाह, छोटू खां, फैजान खां, आशिफ बली घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भेज दिया। भोले खां की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed