फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad,corona,farrukhabd news

ऑक्सीजन की कमी से मां की मौत पर पुत्रों ने डॉक्टर को पीटा

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad,corona,farrukhabd news
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित मां की मौत से गुस्साए पुत्रों ने एल टू अस्पताल में डॉक्टर के सिर पर बोतल मार दी। दोनों भाइयों ने डॉक्टर से मारपीट कर एक मरीज को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी दोनों भाई हाथापाई करने लगे। पुलिस ने दोनों भाइयों को जमकर लठियाया। भाइयों ने मां को समय से ऑक्सीजन न मिलने से मौत होने और डॉक्टर की लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर गांव कैहला निवासी दो भाई गुरुवार की शाम कोरोना संक्रमित मां को फतेहगढ़ के एल टू अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉ. प्रशांत सेंगर ने उनकी ऑक्सीजन की जांच की तो महज 25 ही मिली। इस पर डॉक्टर ने उनको बाहर ले जाने की सलाह दी। दोनों भाइयों ने एक अन्य डॉक्टर से प्रशांत की बात करवा दी। इस पर प्रशांत ने वृद्धा को भर्ती कर लिया। अस्पताल का स्टाफ ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुुट गया। उसी दौरान वृद्धा की मौत हो गई। इस पर एक पुत्र ने डॉक्टर प्रशांत सेंगर के सिर पर बोतल मार दी। इससे डॉक्टर का चश्मा टूट गया। दोनों भाइयों ने हंगामा कर प्रशांत को और पीटा। बचाने आए एक मरीज को भी पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने दोनों भाइयों को पकड़ा तो वह पुलिस से भिड़ गए और हाथापाई कर गाली गलौज करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर जमकर लाठियां भाजी। पुलिस ने दोनों भाइयों को कोतवाली में बंद कर दिया। पकड़े दोनों भाइयों ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से उसकी मां की मौत हो गई। अस्पताल में ऑक्सीजन का कोई इंतजाम नहीं था। उसकी मां की डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से मौत हुई है। डॉ प्रशांत सेंगर ने बताया कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल 25 था। पहले ही उनके बेटों को बाहर ले जाने की सलाह दी थी। उसके बाद मौत हो जाने पर मारपीट कर गालीगलौज कर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed