{"_id":"62d5a6f4ae451b2f8206bc30","slug":"crime-fanshi-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7082592103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः कासगंज में युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः कासगंज में युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
कंपिल। दो दिन पहले अहमदाबाद जाने के लिए निकले युवक का शव कासगंज में रेलवे स्टेशन के पास फंदे से लटका मिला। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी रवि (20) अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 10 दिन पहले गांव आया था। शनिवार को भाई सचिन आगरा जाने के लिए रवि को अलीगंज छोड़कर वापस आ गया।
रविवार रात एक बजे पुलिस ने सूचना दी कि कासगंज के थाना पटियाली रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर फंदे से रवि का शव लटका है। सचिन रात में ही परिजनों के साथ कासगंज चला गया। उसकी मां सुुशीला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सचिन ने बताया कि भाई रवि के गले में उसके लोअर का फंदा लगा था। उसके दोनों पैर जमीन से सटे थे। सचिन ने भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।