{"_id":"62b9fd831d25654403564b61","slug":"crime-court-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7046385176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दरोगा समेत चार पर गाली गलौज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दरोगा समेत चार पर गाली गलौज करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीजेएम कोर्ट में तीन दरोगा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने अर्जी दायर की है। इसमें कोर्ट के आदेश पर बाइक रिलीज न करने और गाली-गलौज कर थाने से भगाने का आरोप लगाया है।
कमालगंज क्षेत्र के गांव कालाझाला निवासी धर्मवीर सिंह ने बेवर रोड स्थित बघार चौकी प्रभारी नितिन कुमार, रायपुर चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश उपाध्याय, कायमगंज कोतवाली में तैनात दरोगा हरिओम त्रिपाठी व मऊदरवाजा क्षेत्र के कुइयांबूट गांव निवासी प्रदीप शर्मा के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि आठ जून 2022 को बहन के घर हुए विवाद में समझौता कराने बाइक से गांव कुइयांबूट गया था। उसकी बाइक पुलिस ने पकड़ ली और सीज कर दी।
बाइक रिलीज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने मऊदरवाजा थाने से आख्या मांगी, रिपोर्ट लगवाने के लिए थाने गया। वहां तीनों दरोगा बैठे थे। दरोगा नितिन कुमार ने बाइक रिलीज के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये मांगे।
विज्ञापन
तीनों पुलिस कर्मियों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और थाने से भगा दिया। दरोगा नितिन कुमार ने बाइक क्षतिग्रस्त की रिपोर्ट कोर्ट में पेश दी। 15 जून को कोर्ट ने बाइक रिलीज करने का आदेश दिया। उसको लेकर मऊदरवाजा थाने गए, वहां पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक रिलीज नहीं की। गाली-गलौज कर दरोगा ने उसको थाने से भगा दिया।