फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,chori,farrukhabad news

डिलीवरी मैन के घर से पांच लाख की चोरी

Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,chori,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी गोविंद कश्यप एक कंपनी में सामान की डिलीवरी करते हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे वह पत्नी पूजा, पुत्र आयुष्मान और अंश के साथ छत पर सोने चले गए। उनके कमरे का एक दरवाजा गली की ओर खुलता है।
विज्ञापन

रात में किसी वक्त चोरों ने दरवाजे की कुंडी उखाड़ दी और कमरे में घुस गए। बेड में रखी झुमकी, मांग टीका, दो नथनी, एक चेन, दो मंगलसूत्र, एक पेंडल, चार जोड़ी पायल, दो कमरबंद, चार तोड़ी कंगन, दो करधनी, दो फोन, चार चांदी के सिक्के, 35 हजार रुपये समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे जब वह कमरे में आए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर नौलक्खा चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed