फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,accident,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,up news,farrukhabad news,farrukhabad
शमसाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौका देेखकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी शैलेेंद्र सक्सेना(32) बुधवार शाम शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी बहन मालती के घर विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसका दोस्त निर्दोष बाइक पर पीछे बैठा था। शैलेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

गांव अमलैया आशानंद के पास पीछे से सीमेंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया। जानकारी पर पिता रघुनाथ सक्सेना, भाई अजय, रविंद्र, पत्नी रूबी मौके पर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। शैलेंद्र के दो पुत्र तेजस व शशांक हैं। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed