फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,accident,farrukhabad news,farrukhabad

बरात में करंट लगने से किशोर की मौत

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। बरात में घोड़ा बुग्गी चला रहे किशोर को करंट लग गया। इससे बरात में हड़कंप मच गया। किशोर को मामा व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी चंदन बरात में घोड़ा बुग्गी चलाने का काम करता है। कन्नौज के तिर्वा निवासी उसके बहनोई राकेश नागर के पास घोड़ा है। सहालग में राकेश नागर पत्नी व पुत्रों के साथ चंदन के घर आ जाते हैं। इस समय राकेश नागर साले के घर पर हैं और उनका पुत्र रामजी शादी समारोह में बुग्गी लगाने का काम करता है। शुक्रवार रात ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात आई थी, जहां चंदन के साथ भांजा रामजी (14) घोड़ा बुग्गी चलाने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे दूल्हा घोड़ा बुग्गी पर बैठा था। रामजी उसे चला रहा था। बुग्गी के पीछे लगे जेनरेटर से जुड़ी बुग्गी की लाइन खराब हो गई। इससे राम जी उसको ठीक करने लगा। इसी दौरान जेनरेटर से रामजी को करंट लग गया और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। चंदन आनन फानन मे अन्य लोगों के सहयोग से रामजी को लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने किशोर रामजी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed