{"_id":"617aef233a90a4186c566173","slug":"crime-accident-dead-farukhabad-farrukhabad-news-knp660992567","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव पट्टी खुर्द के सामने गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव उमई निवासी राजवीर सिंह के भांजे रत्नेश का मसेनी चौराहा स्थित नर्सिंग होम में आंत का आपरेशन हुआ था। गुरुवार को राजवीर अपने बहनोई राकेश चंद्र और भतीजा ओमवीर सिंह अपनी चाची शीलादेवी(57) को बाइक पर बैठाकर रत्नेश को देखने के लिए नर्सिंग होम जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव पट्टी खुर्द के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने ओमवीर की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शीला देवी बाइक से गिर गई और ट्रक का पहिया उनके दोनों पैरों के ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी को परिजन आवास विकास के नर्सिंग होम ले गए। हालत नाजुक होने पर वहां से रेफर कराकर आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में शीला देवी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पति राजवीर सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।