फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cracks in the new building of the municipality, got closed overnight

Farrukhabad News: पालिका के नए भवन में दरारें, रातोंरात बंद कराईं

Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the new building of the municipality, got closed overnight
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के भवन में दरारें आने के बाद जिस वक्त उसे खाली कराया जा रहा था, उसी समय 200 मीटर दूर नगर पालिका में दो करोड़ रुपये में बनकर तैयार भवन की दीवारों में कई जगह दरारें आईं। रविवार रात में ही कार्यदायी संस्था से दरारों को प्लास्टर करके रंगाई का काम भी करवा दिया गया। रातों रात हुए काम की लोगों में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का दफ्तर ब्रिटिश शासन काल से पुराने भवन में चल रहा था। दो साल पहले करीब दो करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण शुरू कराया गया। भवन बनकर तैयार हो चुका है। करीब चार माह पहले उसमें अधिकतर कर्मियों ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील भवन में दरारों के बाद रविवार रात जब उसे खाली कराया जा रहा था, तभी तेज आवाज सुनाई देने पर नगर पालिका के नए भवन को देखा गया। पता चला कि टैक्स कार्यालय, पास में ही बने शौचालय और बाहरी दीवारों पर कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी थीं। टैक्स कार्यालय में कार्यदायी संस्था के कर्मचारी कटर से दरारों के कुछ दूरी का हिस्सा काटकर निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग जल्दबाजी में प्लास्टर करने में जुटे थे। यही नहीं एक कर्मचारी प्लास्टर के बाद तुरंत बाद ही उस पर रंगाई करने के लिए रंग बनाता दिखा। हालांकि रात के नजारे के बाद दिन में जब देखा गया, तो पूरे भवन में कई स्थानों पर दरारों को काटकर प्लास्टर और रंगाई दूर से दिखाई दे रही थी।

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि पालिका का नवनिर्मित भवन सुरक्षित है। तहसील भवन दूसरे टीले पर बना है, जबकि पालिका कार्यालय दूसरे टीले पर है। भवन में कार्य हो रहा है। फिलहाल भवन सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed