फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crackdown on fake lawyers will be tightened, trainee lawyers will wear black tie

Farrukhabad News: फर्जी वकीलों पर कसेगा शिकंजा, प्रशिक्षु वकील पहनेंगे काली टाई

Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on fake lawyers will be tightened, trainee lawyers will wear black tie
फर्रुखाबाद। कचहरी में फर्जी वकीलाें के प्रवेश पर रोक को लेकर बार एसोसिएशन ने निगरानी समिति का गठन कर दिया है। प्रशिक्षु वकील काली टाई पहनेंगे और मुंशी के काला कोट व जैकेट पहनने पर रोक रहेगी। सभी के परिचय पत्र बार एसोसिएशन जारी करेगी। वकालतनामा 25 अक्तूबर से 120 रुपये महंगा मिलेगा। यानी 350 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार व महासचिव नरेश यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों व वकीलों बैठक शुक्रवार दोपहर हुई। बैठक में महासचिव नरेश ने कहा कि कचहरी में वकीलों की यूनिफार्म पहनकर आने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। सभी वकील यूनिफार्म में आएं। प्रशिक्षु वकील काली टाई पहनेंगे। वे जिस कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वहां से कचहरी में बैठने का प्रमाण पत्र लाएं। जिस वकील के पास बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनसे भी लिखित प्रमाण पत्र लेकर आएं। इसके बाद उनको परिचय पत्र बार एसोसिएशन से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वकीलों के मुंशी पर काला कोट व जैकेट पहनने पर रोक रहेगी। मुंशियों के परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे।
अन्य व्यापार करने वाले वकील कचहरी में वकालत नहीं कर सकेंगे। इन लोगों को वकालत या व्यवसाय में से एक काम करना होगा। इसके लिए निगरानी समिति बनाई जाएगी। अभी तक वकालतनामा 230 रुपये में मिलता था। 25 अक्तूबर से इसमें 120 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय बैठक में लिया गया। वकालतनामा 350 रुपये में मिलेगा। सर्व सम्मति से साथी वकीलों ने सभी प्रस्ताव पर मंजूरी जताई। इस दौरान उमेश मिश्रा, पवन मिश्रा, शहजाद अली बंटी, पूर्व पदाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, शेर सिंह यादव आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed