{"_id":"5de3f4768ebc3e54d979840e","slug":"cows-will-now-get-green-fodder-grain-farrukhabad-news-knp529442715","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय गोसदन में गोवंश को हरा चारा व दाना देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय गोसदन में गोवंश को हरा चारा व दाना देने के निर्देश
विज्ञापन
राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर का निरीक्षण करती सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ नगर पालिका सदर।
- फोटो : FARRUKHABAD
नगरपालिका की गोशालाओं में छह दिन से लगातार मर रहे गोवंशों की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन चेत गया। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ ने राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत देख नाराजगी जताई।
इसके साथ उन्होंने गोवंशों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण, हरे चारे व दाने की व्यवस्था कराने के कड़े निर्देश दिए। सर्दी में छाया के लिए छप्पर व हवा से बचाने को टाट का पर्दा डलवाने की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
नगरपालिका की शहर में तीन गोशालाएं हैं। इनमें राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में शेष दो गोशालाओं के गोवंश शिफ्ट किए जाएंगे। एक सप्ताह से सर्दी बढ़ने के साथ गोवंश दुर्दशा के शिकार हो गए। 25 से 30 नवंबर तक फतेहगढ़ की ट्रांजिट हास्टल गोशाला में नौ गोवंश मर गए जबकि राजकीय गोसदन में शुक्रवार को एक साथ पांच गोवंश मरे थे।
विज्ञापन
लापरवाही के चलते मरणासन्न 7 गोवंशों को तो कुत्ते, कौवे नोचते रहे। इस संबंध में भी अमर उजाला ने प्रमुखता से लगातार समाचार प्रकाशित किए। शनिवार को तो राजकीय गोसदन से मरणासन्न चार गोवंश गायब हो गए, हालांकि किसी जिम्मेदार ने मरने की पुष्टि नहीं की। यह समाचार रविवार के अंक में प्रकाशित हुआ। आखिरकार प्रशासन चेत गया।
रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया, ईओ नगरपालिका रश्मि भारती के साथ गोसदन का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां अव्यवस्थाएं देख सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की फटकार लगाई। कहा कि भूसा के साथ दाना भी पर्याप्त मिलना चाहिए। उन्होंने मंडी सचिव को सोमवार से हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पशु चिकित्सकों को नियमित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज करने को कहा। इस दौरान मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, पशु चिकित्सक पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
नंदी सेना प्रमुख की ईओ से नोकझोंक
कटरी धर्मपुर गोसदन में सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ निरीक्षण कर रही थीं। तभी नंदी संकल्प सेना के प्रदेश प्रमुख विक्रांत अवस्थी वहां पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका की गोशालाओं में अव्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। इसे लेकर ईओ व विक्रांत अवस्थी के बीच नोकझोंक हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि गोवंश की व्यवस्था पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। शीघ्र ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
छाया के इंतजाम को काम शुरू
गोसदन में गोवंश की संख्या के सापेक्ष पर्याप्त टिनशेड नहीं हैं। सर्दी बढ़ने से गोवंश पर संकट गहरा गया। इससे निजात को नगर पालिका की ओर से गोसदन में 20 फीट लंबाई के 20 छप्पर डाले जाएंगे। इनमें हवा से बचने को टाट (बोरा) के पर्दे सिलवाकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शेष बाउंड्रीवाल पर 3.5 फीट ऊंचे एंगिल लगाकर चारो ओर जाली लगाई जाएगी जिससे कुत्ते या अन्य कोई जंगली जानवर गोसदन में प्रवेश न कर सकें।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सिटी मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया ने बताया कि उन्होंने ईओ रश्मि भारती के साथ गोसदन का निरीक्षण किया था। कुछ अव्यवस्थाएं मिलने पर उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं। सातनपुर मंडी सचिव सोमवार से हरे चारा की व्यवस्था करेंगे।
छाया के लिए छप्पर बनाकर डालने का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। इससे गोवंश को सर्दी से बचाया जा सके। बीमार तीन गोवंशों का इलाज किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ रोज करेंगी निरीक्षण
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कटरी धर्मपुर राजकीय गोसदन की व्यवस्थाएं जब तक बेहतर नहीं हो जाएंगी। तब तक सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ रोज वहां जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। हर कीमत पर गोशालाओं में व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।