{"_id":"6086fc7d8ebc3e8d195ad50a","slug":"covid-19-farrukhabad-news-knp6255278120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातनपुर मंडी में कोविड नियम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातनपुर मंडी में कोविड नियम फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को खुली सातनपुर मंडी में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामाजिक दूरी पूरी तरह फेल रही। सब्जी मंडी में कई लोग बिना मास्क के खरीदारी करते नजर आए। कोविड नियमों को पालन कराने को वहां कोई सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं था।
जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के बाद भी प्रशासन की कोई सख्ती नहीं दिख रही है। एक ओर पंचायत चुनाव में कोविड और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं बाजारों में भी भीड़ पर नियंत्रण के कोई इंतजाम नहीं हैं। शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होने से बाजारों में सन्नाटा रहा।
सोमवार को सातनपुर मंडी खुली तो सुबह ही सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शासन से मास्क न लगाने वालों पर पहली बार 1000 रुपये, जबकि दूसरी बार दस हजार रुपये जुर्माना निर्धारित है। इसके बावजूद सातनपुर मंडी में बिना मास्क लगाए ही ग्राहक सब्जी मंडी पहुंच गए। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कोई सुरक्षा कर्मी भी मौजूद नहीं था। आढ़ती भी कोरोना को भूलकर अपनी दुकानदारी में व्यस्त नजर आए।