फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin brother murdered due to illicit relationship with wife

Farrukhabad News: पत्नी से अवैध संबंध में फुफेरे भाई की हत्या

Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother murdered due to illicit relationship with wife
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। एक सप्ताह पहले लापता युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार को कटरी की जमीन खोदकर बाहर निकाला। पुलिस का दावा है कि युवक के फुफेरे भाई ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते ही वारदात की है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गांव कुआं डाडीपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र दीपक (35) 18 अप्रैल की रात लापता हो गया था। पुलिस सुनील के भांजे श्यामवीर को हिरासत में लेकर खोजबीन कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने गंगा नदी में दीपक की सात घंटे तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने राजेपुर क्षेत्र के गांव नौसारा के पास गंगा नदी की रेत में श्यामवीर की निशानदेही पर खोदाई कराई तो करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में दीपक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव गल चुका था। जूते से पिता सुनील कुमार ने शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। रात में ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुनील कुमार ने मुख्य आरोपी भांजे श्यामवीर के अलावा दीपू निवासी सवितापुर थाना राजेपुर व मनफूल निवासी सुंदरपुर कटरी कोतवाली फतेहगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपक की पत्नी प्रिया, मां रेनू का रो-रोकर बुरा हाल था।
दीपक के दो बच्चे सुमित (10) व रेनू (5) हैं। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि अभी तक की छानबीन में सामने आया है कि श्यामवीर की पत्नी से दीपक के अवैध संबंध थे। इसी के चलते श्यामवीर ने दीपक की हत्या कर दी। अन्य दो आरोपियों ने शव को छिपाने में उसकी मदद की है। श्यामवीर से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इनसेट
परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लगाया आरोपी से मिलने का आरोप
सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि भांजे श्यामवीर ने घटना वाले दिन ही पुत्र दीपक की हत्या कर दी थी। यह बात उसने पुलिस के सामने कुबूल भी की थी। स्थानीय पुलिस ने श्यामवीर के साथ गंगा नदी में खोजबीन तो शुरू की, लेकिन उन लोगों को काफी दूर खड़ा कर दिया था। इसके बाद पुलिस यह कहकर लौट गई कि गंगा नदी में कुछ नहीं मिला, जबकि उन लोगों ने अपने स्तर से जानकारी की तो पता चला कि गोताखोरों को एक शव गंगा नदी में मिला था।
स्थानीय पुलिस ने मुख्य आरोपी को बचाने के लिए शव न मिलने की बात कह दी थी। हालांकि सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि खोजबीन के दौरान गंगा नदी में जो शव मिला था, वह दीपक का नहीं था। सफेद कपड़े में लिपटा शव था, जिसका धड़ अलग था। (संवाद)


गड्ढे में शव के ऊपर रखे थे कांटे
सुनील कुमार ने बताया कि गड्ढे में जिस समय पुलिस ने दीपक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया तो उस पर कांटे रखे थे। श्यामवीर ने मौके पर मौजूद पुलिस को बताया कि कांटे इसलिए रख दिए, जिससे कुत्ते शव को बाहर न निकाल लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed