{"_id":"627ea75e63d2ce445363d102","slug":"court-sp-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6966267187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी, एएसपी, सीओ, सीएमएस पर पोस्टमार्टम न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी, एएसपी, सीओ, सीएमएस पर पोस्टमार्टम न कराने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी, एएसपी, सीओ सिटी, सीएमएस समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें दादी के शव का पोस्टमार्टम न कराने और पदीय कर्तव्यों का निर्वाहन न करने का आरोप लगाया गया है।
शहर के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी मोनीश कुमार सक्सेना ने एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, तिकोना चौकी पर तैनात सिपाही ललित कुमार व एक अज्ञात सिपाही के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि चार फरवरी 2022 को दादी शांती सक्सेना की संपत्ति के लालच में चाचा-चाची ने हत्या कर दी थी।
उनका शव लोहिया अस्पताल में रखा था। पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमएस से कोतवाली पुलिस को सूचना देने की गुहार लगाई, लेकिन सीएमएस ने पोस्टमार्टम के लिए सूचना पुलिस को नहीं दी। उसी दिन दोपहर में शहर कोतवाल से मोबाइल पर बात हुई और दादी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। उनके कहने पर कोतवाली जाकर सिपाही ललित कुमार को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
पुलिस के न आने पर एसपी, एएसपी व सीओ सिटी को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेज कर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। मैसेज रिसीव करने के बाद भी किसी अधिकारी ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। चाचा-चाची ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए अफसरों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं किया।
कोर्ट के आदेश पर दादी की हत्या करने के आरोप में चाचा-चाची समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद सीजेएम ने शहर कोतवाल से 18 मई तक आख्या मांगी है।