{"_id":"5def90828ebc3e87935ba3ce","slug":"court-farrukhabad-news-knp531203979","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक व सफाईकर्मी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक व सफाईकर्मी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की जमीन को बंधक बनाकर बैंक से 9 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में बैंक प्रबंधक, सफाईकर्मी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अमृतपुर थानाक्षेत्र के गांव कुड़री सारंगपुर निवासी आशाराम ने कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अमेठी जदीद, सफाई कर्मी बुधपाल यादव निवासी गांव हमीरपुर थाना अमृतपुर, शिवम यादव निवासी गांव खगऊ थाना मऊदरवाजा, रामकुमार निवासी गांव चिड़िया महुलिया थाना अमृतपुुर, घनश्याम निवासी गांव प्रहलादपुर थाना मऊदरवाजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों ने बैंक प्रबंधक से साठगांठ कर उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लोन ले लिया। लोन के 9 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए गए।
26 अगस्त को जानकारी होने पर अमृतपुर तहसील से इंतखाब निकलवाया। तब धोखाधड़ी की जानकारी हुई। बैंक जाकर लोन में लगाए गए जमीन के कागजों की प्रतिलिपि निकलवाई तब पता चला कि उसकी जमीन के कागज लगाकर बैंक कर्मियों की साठगांठ से लोन लिया गया। इस मामले में थाने समेत एसपी को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हार कर कोर्ट की शरण में गया। तब कहीं जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।