फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court decision

Farrukhabad News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म में सात वर्ष की कैद

Tue, 13 Jan 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
court decision

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आठ वर्ष पुराने मामले में दोषी ऋषि कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मेराज अहमद ने सोमवार को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई। दोषी पर 6500 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना ने देने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया।
थाना राजेपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के फूलचंद्र, उसकी पत्नी और पुत्री पिंकी के विरुद्ध 17 मई 2017 को शिकायत की थी। कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 9 मई 2017 को सुबह नौ बजे किसी काम से फूलचंद्र के घर गई थी। आरोपियों ने पुत्री को नए कपड़े पहनाकर कहीं भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान नामजद आरोपियों की संलिप्तता गलत पाई गई। विवेचक ने नामजद आरोपियों के नाम विवेचना के दौरान हटा दिए। जांच में जनपद हरदोई थाना मल्लावां के गांव बिरिया नजीरपुर निवासी ऋषि कुमार का नाम प्रकाश में आया। इस बीच किशोरी को भी पुलिस ने तलाश कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपी ऋषि के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किए गए मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों, पीड़िता के बयान, चिकित्सीय एवं रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को नौ जनवरी को दोषी करार दिया था। दोषी पर लगाए गए जुर्माना से 80 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed