फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Couple and their daughter in custody in case of theft of Dabban's file from Chowki

Farrukhabad News: चौकी से डब्बन की फाइल चोरी मामले में दंपती और उसकी पुत्री हिरासत में

Fri, 18 Oct 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Couple and their daughter in custody in case of theft of Dabban's file from Chowki
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन के खिलाफ दर्ज मुकदमे की फाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दंपती व उसकी पुत्री को हिरासत में लिया। पुत्री के मोबाइल में मिले वीडियो में चौकी में दो युवक फाइलों को खंगाल रहे हैं। एसओजी सहित विवेचक दोनों युवकों की तलाश कर रही है। मऊदरवाजा थाना के दरोगा बलवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्ठा निवासी माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री, मोहल्ला गोला कोहना निवासी नोटरी वकील राजीव कुमार व स्टांप वेंडर ज्ञान प्रकाश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें डब्बन के आए बिना स्टांप देने व उनके हस्ताक्षर को वकीलों द्वारा प्रमाणित करने का आरोप है।
विज्ञापन

मुकदमे की जांच बीबीगंज चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार कर रहे थे। चौकी से डब्बन के मुकदमे की फाइल चोरी कर ली गई। इस मामले में बलवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ फाइल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की जांच कादरीगेट एसओ आमोद सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने इस मामले में बीबीगंगज चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार व एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी को निलंबित किया है।
बुधवार की रात को पुलिस व एसओजी ने इस मामले में गढ़ी मुरीद खां निवासी एक दंपती व उनकी पुत्री को पकड़कर कई घंटे तक पूछताछ की। दंपती का पुत्र लापता हो गया था। तीन अक्तूबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद से दंपती सहित परिवार के अन्य लोग प्रतिदिन बीबीगंज चौकी पर आ रहे थे। पुलिस ने पुत्री का मोबाइल खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक वीडियो में दो युवक चौकी में फाइल खोजते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर पुत्री को छोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि वीडियो में दिख रहे युवकों ने ही फाइल चोरी की है। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि मामले में दो युवक हिरासत में है। लापता भी वापस आ गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed