फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Couple and son were axed, two injured

दंपति व मसूम बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, दो घायल

Fri, 20 Mar 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Couple and son were axed, two injured
रोते बिलखते रिश्तेदार। - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। युवती को भगाने की रंजिश में दंपति व उसके मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से शुक्रवार देर शाम हत्या कर दी गई। वृद्धा व एक बालक को गंभीर हालत में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम को उठवाने का प्रयास किया पर परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रोक दिया।
विज्ञापन

युवती का भाई कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। इसके अलावा युवती की मां और भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव गदनापुर निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू (40) पुत्र नत्थू कमालगंज ब्लाक के सामने मोची का काम करता था। उसकी पत्नी सुलोचना(35) बान बनाती थी। उसके चार बेटे दुर्गेश (22), रजत (11), विवेक(10) और अतुल (9) हैं।
विज्ञापन

दुर्गेश 20 नवंबर 2019 को घर से लापता हो गया। इसके बाद 28 नवंबर को गांव की एक युवती चली गई। युवती के पिता ने सुरेंद्र, सुलोचना व दुर्गेश सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक न तो युवती बरामद कर सकी और न ही दुर्गेश वापस आया। इसके चलते ही दोनों पक्षों में रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम युवती का भाई व पिता अपने साथियों के साथ सुरेेंद्र के घर में कुल्हाड़ी लेकर घुस गए। उन्होंने सुरेंद्र, उसकी पत्नी सुलोचना पर हमला कर दिया। बेटा अतुल व मां तारावती (60) बचाने दौड़ीं तो उन पर भी हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गए। घायल अतुल घर के बाहर चीखता हुआ भागा। वह मुकेश के दरवाजे पर जाकर गिर पड़ा और वहीं मौत हो गई। विवेक डर की वजह से बाहर भाग आया।
उसे पड़ोसी लाली देवी ने अपनी शॉल में छिपाकर बचा लिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। सुरेंद्र, सुलोचना, विवेक व तारावती लहूलुहान हालत में घर में पड़े थे। सुरेंद्र व सुलोचना की मौत हो चुकी थी। तारावती व विवेक को गंभीर हालत में पुलिस ने सीएचसी भेज दिया।
घटना की जानकारी पर कमालगंज निवासी सुरेंद्र की बहन सुनीता भी अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने विरोध कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने गांव पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

पर रिश्तेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बहन सुनीता ने एसपी को बताया कि दुर्गेश कहां गया यह उन्हें नहीं मालूम है। इसके बाद भी पुलिस उन्हें ही परेशान करती रही। पुलिस ने देर रात युवती की मां व भाभी को हिरासत में ले लिया है। उधर युवती का भाई कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed