{"_id":"608e931e8ebc3ebf423bebe8","slug":"counting-started-late-in-mohammadabad-too-farrukhabad-news-knp6263263197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोम्मदाबाद में अफरा तफरी के बीच एक घंटे विलंब से शुरु हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोम्मदाबाद में अफरा तफरी के बीच एक घंटे विलंब से शुरु हुई मतगणना
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में भी देर से शुरू हुई मतगणना
मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद में भी एक घंटे देर से मतगणना शुरू हो सकी। मतगणना स्थल के पास खेत में सैकड़ों लोगों की भीड़ के आगे कोरोना की गाइड लाइन तार तार हो गई। भीतर घुसने को लेकर प्रत्याशियों व एजेंटों ने धक्कामुक्की की। पुलिस ने थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया। डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।
मेजर शिवदयाल सिंह डिग्री कालेज में रविवार सुबह से ही कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस ने रोहिला चौराहे पर लगे बैरियर पर लोगों को रोका और पहचान पत्र देखकर ही जाने दिया। आठ बजे प्रत्याशियों व एजेंटों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने सभी की चेकिंग करके आगे भेज दिया।
एक घंटे देर से मतगणना शुरू हो सकी। डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने मतगणना केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सीओ सोहराब आलम को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्र के पास भीड़ न लगने दें।