फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counting of votes started two hours late

Farrukhabad News: दो घंटा विलंब से शुरू हुई मतगणना

Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes started two hours late
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में सदर तहसील क्षेत्र के निकायों की करीब दो घंटे विलंब से मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका फर्रुखाबाद के मतपत्र टेबल पर करीब 9.30 बजे पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकायों में तहसील सदर क्षेत्र के पांच निकायों की मतगणना सातनपुर मंडी में शुरू हुई। सुबह सात बजे से मतगणना का समय तय था। यहां 8.30 बजे के बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू हो सकी। सातनपुर मंडी में नगर पालिका फर्रुखाबाद की सबसे बाद में मतगणना शुरू हुई। इससे 65 टेबलों पर पहले राउंड की मतगणना करीब 12 बजे पूरी हो सकी। देरी से प्रक्रिया शुरू होने से मतपत्रों की छटनी के बाद गड्डी बनाने और मतों की गिनती भी विलंब से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

-------------------
पारा चढ़ने से बहाना पड़ा पसीना
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव की शनिवार को मतगणना हुई। गर्मी के मौसम में अभी तक तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। शनिवार को सुबह से ही सूर्य देव ने अपना तेज दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता चला गया। दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचने से मतगणना में लगे कर्मचारी, अधिकारी व एजेंटों को गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। इसके बावजूद प्रत्याशी व उनके समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ। धूप में पसीना बहने के बाद भी वह मतगणना के दौरान एक-एक वोट पर नजर लगाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान मतदान कर्मियों को खाना और पानी की व्यवस्था की गई थी। अत्यधिक गर्मी के कारण लोग पल-पल पर पानी मांगने लगे। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी बोतलों और कैंपर से पानी की आपूर्ति करते रहे। इसके बावजूद प्यास लगने पर कर्मचारी हैंडपंप आदि पर दौ़ पड़े। मंडी परिसर में मतगणना स्थल के पास नगरपालिका के टैंकरों और हैंडपंपों पर लगातार भीड़ बनी रही। गला तर करने को बोतलों को लेकर इधर-उधर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed