{"_id":"662178e1bbbcb0c2270c5874","slug":"councilors-opposition-to-pressure-to-demolish-the-platform-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-110521-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चबूतरा तोड़ने का दबाव बनाने पर सभासद का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चबूतरा तोड़ने का दबाव बनाने पर सभासद का विरोध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या तुलसीनगर के बाशिंदों ने सभासद का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभासद दबाव बनाकर उन लोगों के चबूतरे तुड़वाना चाहते हैं।
सभासद अनिल तिवारी गुरुवार को वार्ड के मोहल्ला बनखड़िया में अतिक्रमण कर गली में बने चबूतरे तुड़वाने पहुंचे। उनका मोहल्लेवासियों से विवाद होने लगा। सभासद ने कहा कि गली कागजों में 22 फीट की है। मोहल्लेवासियों ने अतिक्रमण कर चबूतरे बनवा रखे हैं, जिससे गली 12 फीट की रह गई है। गली से वाहन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चबूतरे तोड़े जाने के लिए मोहल्लेवासियों को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विवाद होता देख मोहल्ले के आनंद प्रकाश, रामभजन, रामदास शाक्य, सतीशचंद्र फौजी, अंकित शुक्ला, दयाराम, बबलू, वेदराम आदि ने मामला शांत कराया। हालांकि मोहल्लेवासियों में सभासद के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सभासद अनिल तिवारी ने बताया कि 22 फीट की गली में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मौके पर 12 फीट की गली रह गई है। अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगरपालिका में नोटिस दिया है। रास्ता सभी का है। अतिक्रमण करने वालों को स्वयं सोचना चाहिए।