फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cough patients increase in winter, hospital runs out of syrup

Farrukhabad News: सर्दी में बढ़े खांसी के मरीज, अस्पताल से सिरप खत्म

Thu, 07 Dec 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cough patients increase in winter, hospital runs out of syrup
फर्रुखाबाद। सर्दी जैसे-जैसे अपना असर दिखा रही है, वैसे ही खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। खांसी के औसतन रोजाना 125 मरीज पहुंच रहे हैं। फिर भी अस्पताल में खांसी की सिरप नहीं है। यही नहीं जोड़ों में दर्द के मरीज भी 100 पहुंच रहे, मगर उसका मरहम भी खत्म हो गया। ऐसे में मरीज बाजार से महंगे दामों से खरीदने को मजबूर हैं। जिम्मेदार इसे लेकर बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सर्दी का असर दिखने लगा है। रोजाना 600 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें औसतन 200 से अधिक जुकाम व बुखार के हैं। 125 के करीब मरीजों को खांसी की शिकायत हो रही है। यही नहीं 150 मरीज जोड़ दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में खांसी की ऐम्बरोसोल सिरप और जोड़ दर्द के लिए उपयोगी डाइक्लोफेनेक मरहम करीब 15 दिन से खत्म हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल के जिम्मेदारों ने अभी तक इन दोनों दवाओं को मंगवाने की जरूरत नहीं समझी। लिहाजा बीमारी में आराम के लिए मरीज बाजार से महंगे दामों में खरीदने को मजबूर हैं। खांसी की सीरप 70 रुपये से शुरू होता है। कई कंपनियां तो 110 रुपये का सीरप भी बेच रही हैं। इसी तरह जोड़ दर्द के कई जेल भी बाजार में महंगे दामों के बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरियाट्रिक वार्ड के नाम पर खरीदा सिरप
अस्पताल में कुछ दिन पहले ही जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती होने वाले बुजुर्गों के लिए बाजार से खांसी की थ्रोट्स सिरप खरीदा गया है। एक सिरप की कीमत 72 रुपये बताई जा रही है। करीब 100 शीशियां खरीदी हैं। वह भी खत्म होने की बात कही जा रही है।

---
अस्पताल के स्टोर में दवा खत्म होने से पहले ही मुख्य स्टोर के लिए डिमांड बनाकर भेज दी जाती है। रिमाइंडर भी भेजा गया है। फिलहाल आपूर्ति नहीं आई है। उनका प्रयास है कि एक-दो दिन में दोनों ही दवाओं की आपूर्ति हो जाए।
- डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed