फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

मिष्ठान विक्रेता की मां निकली कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो- 6 - लखनऊ के नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान संक्रमण की आशंका - पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मां-बेटा लखनऊ में ही आइसोलेट संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। शहर के एक मिष्ठान विक्रेता की मां को दमा व शरीर में सूजन की पुरानी बीमारी थी। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहां उसकी कोरोना जांच कराई गई। बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही महिला व साथ गए बेटे को लखनऊ के केजीएमयू हास्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया। वहीं परिजनों को बघार स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर मोहल्ला सील कर दिया गया। शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी मिष्ठान विक्रेता की मां को दमा व शरीर में सूजन की दिक्कत थी। इससे उन्होंने कानपुर ले जाकर चांदनी नर्सिंगहोम में दिखाया और दवाई लेकर लौट आए। आराम न मिलने पर 8 जून को फिर ले गए तो वहां भर्ती कर लिया गया। 12 जून को रेफर करने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया।। वहां इलाज के दौरान 15 जून को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इसी के बाद महिला व उसके बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दी गई तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस भेजकर महिला के पति, उसके दूसरे बेटे, पुत्रवधू व बच्चे सहित पांच लोगों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन करा दिया। इसके साथ ही मोहल्ले की गलियों में बल्ली बांधकर 250 मीटर एरिया सील कर दिया गया। मिष्ठान विक्रेता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह कहीं भी बाहर नहीं गया और ही उसके घर में गैर जनपद से कोई रिश्तेदार आया। उसे इलाज के दौरान ही मां के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। इधर मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाकर घरों में परिवार की सेहत पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगा दी गई हैं। जनपद में अब तक कुल 83 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें 42 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 41 के एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed