फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona investigation stalled, lock in lab, demonstration of outsourced personnel

Farrukhabad News: कोरोना जांच ठप, लैब में ताला, आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation stalled, lock in lab, demonstration of outsourced personnel
फर्रुखाबाद। कोरोना से जंग लड़ने के लिए लगाए गए आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त होने से कोरोना जांच ठप हो गई। कर्मचारियों ने बीएसएल लैब में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर सीएमओ व डीमए को ज्ञापन देकर सेवाएं बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना से जंग के लिए सात अस्पताल तैयार किए गए। इनमें लोहिया अस्पताल के अलावा, सीएचसी फतेहगढ़, बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर में आक्सीजन प्लांट लगाए गए। जबकि सीएचसी कायमगंज में सिलेंडर से आक्सीजन के इंतजाम किए गए हैं। लोहिया अस्पताल में स्थित बीएसएल-2 लैब सहित इन सभी अस्पतालों में आउटसोर्स से 136 कर्मचारी तैनात किए गए थे। इन दिनों संक्रमण बढ़ रहा है। शासन से भी अलर्ट जारी कर नमूने की जांच बढ़ाने व अस्पतालों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं 31 मार्च को कार्यदायी संस्था का अनुबंध समाप्त होने के साथ सभी आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

शासन से अनुबंध विस्तार का कोई आदेश भी नहीं आया। इन कर्मियों को पांच माह से मानदेय भी नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मियों ने बीएसएल-2 लैब में कोरोना जांच बंद कर ताला लगा दिया। सभी कर्मचारी एकत्र होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने उन्हें बताया कि निदेशालय से आदेश न आने से आउटसोर्स कर्मियों से काम नहीं लिया जा सकता। इस पर आउटसोर्स कर्मी पीतांबर, आराधना, संजय, अनुष्का, खुशबू, प्रियंका, असलम आदि ने सीएमओ को ज्ञापन देकर सेवाएं जारी रखने की मांग की। इसके बाद आउटसोर्स कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार से एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव मिलने गए। एसीएमओ ने कहा कि कर्मचारियों का तीन माह का वेतन बैकलॉग चल रहा है। इस पर सीएमओ ने लिपिक राकेश चंद्रा को बुलाकर पूछताछ की। बताया गया कि दो माह के मानदेय के लिए पत्रावली भेेजी गई थी। निर्धारित 50 लाख के सापेक्ष 54 लाख का बिल वाउचर बनने से स्वीकृति नहीं मिली। अब दोबारा पत्रावली भेेजी जाएगी। जबकि बजट के अभाव में तीन माह का मानदेय लटका है। सीएमओ ने शीघ्र ही भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने कर्मचारियों को कम मानदेय देने के मामले में कार्यदायी संस्था का ऑडिट कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed