फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

तीन घंटे की ढील 21 घंटे की सख्ती पर भारी

Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील ने 21 घंटे की कमाई खत्म कर दी है। जगह-जगह लग रहे जाम से सामाजिक दूरी मजाक बनकर रह गई गै। इस दौरान लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। पल्ला, पक्का पुल, चौक, घुमना पर 12 बजे तक कई बार जाम में घंटों वाहन फंसे रहे। एसपी का काफिला भी जाम में फंस गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रशासन ने जनता को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने को सुबह 8 से 11 बजे तक किराना आदि दुकानें खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान किराना ही नहीं अन्य तमाम तरह की दुकानें खुलती हैं। लोग खरीदारी करने के लिए इतने ज्यादा निकलते हैं कि बाजार में भीड़ हो जाती है। सड़कों पर अधिक वाहन होने से मंगलवार को सुबह 9 बजे पक्का पुल पर जाम लग गया। जाम इतना लंबा था कि काफी दूर तक वाहन फंस गए। लिहाजा लोगों को करीब डेढ़ घंटे तक दिक्कत उठानी पड़ी। करीब 11 बजे पल्ला मठिया के पास भी जाम में वाहन फंस गए। चौक पर तो कई बार जाम लगने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

घुमना और लालसराय में भी लोग जाम में फंसे नजर आए। सड़कों पर टेंपो और कारों की अधिक संख्या होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते। सुबह करीब 11 बजे एसपी का काफिला नुनहाई के पास जाम में फंस गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वाहनों को इधर-उधर कराकर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed