फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

लोहिया में नहीं बनेगा कोविड अस्पताल

Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से निपटने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था का सच जानने सीएमओ डॉ. वंदना सिंह पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन ने बेड की व्यवस्था करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। सीएमएस का कहना है कि प्रथम तल पर कोविड मरीज पहुंचने से अन्य मरीजों को खतरे में नहीं डाल सकते हैँ।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के एल-2 अस्पताल में बेड फुल होने और मरीजों की संख्या बढ़ने से डीएम ने शनिवार रात लोहिया अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने सीनियर चिकित्सकों के साथ अस्पताल का जायजा लिया। मगर प्रथम तल पर भर्ती मरीजों को सुरक्षित रखने की खातिर 50 बेड की व्यवस्था होने में दिक्कत बताई। इसका सच परखने के लिए सीएमओ डॉ. वंदना सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि भूतल के आइसोलेशन में 14, इमरजेंसी महिला-पुरुष वार्ड में 17 और चार बेड इमरजेंसी में हैं। कुल 35 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा प्रथम तल पर आर्थो, जनरल वार्ड भी बने हैं। दुर्घटना में घायलों को आर्थो वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। सीएमओ ने भी दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में ऊपरी मंजिल के वार्डों को खाली फ्री रखने पर सहमति दे दी। हालांकि उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीएमएस ने बताया कि प्रथम तल पर जाने का एक ही रास्ता है। संक्रमितों को ऊपर नहीं भेजा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed