{"_id":"6069fd9a8ebc3ed83026d545","slug":"corona-farrukhabad-news-knp6215707187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 14 और कोरोना संक्रमित, सैन्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 14 और कोरोना संक्रमित, सैन्य कर्मी की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एक सैन्य कर्मी की कोरोना से मौत हो गई। इससे कंोरोना से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी सैन्य कर्मी ने सांस में दिक्कत होने पर 31 मार्च को लिंजीगंज सिविल अस्पताल में कोरोना सैंपल दिया। इसके बाद हालत बिगड़ गई। दो अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा रविवार को आई जांच रिपोर्ट में मोहल्ला सधवाड़ा निवासी वृद्धा, अशोक नगर निवासी युवक, फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी युवक, बजरिया निवासी युवक, निनौआ नकिवासी महिला, जेएनवी रोड निवासी अधेड़, कलक्ट्रेट कर्मी, सीतापुर आंख अस्पताल कर्मी, सैनिक कालोनी निवासी युवक व भूसामंडी निवासी वृद्ध संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा कमालगंज की सीएचओ व मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी महिला कोरोना की चपेट में आ गई है। जनपद में अब तक 4783 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 4656 ठीक हो चुके हैं। अभी 37 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
डॉ.नवनीत गुप्ता ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। इसके साथ भीड़ में जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखें। खांसी, जुकाम, बुखार या सांस में तकलीफ होने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं।