{"_id":"5f8c76c38ebc3e91b6410ade","slug":"corona-farrukhabad-news-knp5892812136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी व दो कैदी सहित 24 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी प्रभारी व दो कैदी सहित 24 संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें नवाबगंज सीएचसी प्रभारी, लैब टेक्नीशियन, सेंट्रल जेल के दो कैदी, विकास भवन का रिटायर्ड लिपिक भी संक्रमित मिला। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3701 हो गई है।
जांच रिपोर्ट में सेंट्रल जेल के दो कैदी भी संक्रमित पाए गए। वहीं नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक व लैब टेक्नीशियन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शहर के मोहल्ला रेलवे रोड निवासी महिला, आवास विकास कालोनी निवासी किशोर के अलावा शहर के चार अन्य लोग संक्रमित मिले।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी विकास भवन का रिटायर्ड लिपिक लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। वहां हुई जांच में वे पॉजिटिव पाए गए। याकूतगंज निवासी दो महिला भी कोरोना की चपेट में है। अब तक 3701 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3335 लोग ठीक हो चुके, 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। 316 केस एक्टिव हैं।