{"_id":"5f3c0b518ebc3e3cbe1c3444","slug":"corona-farrukhabad-news-knp5774884144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की पत्नी व मां-बेटी सहित 6 कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की पत्नी व मां-बेटी सहित 6 कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में मां-बेटी, सराफ की पत्नी सहित 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि रात में 8 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कंप्यूटर आपरेटर के संक्रमित होने से सीएचसी राजेपुर सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 860 हो गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी महिला व उसकी 13 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया। वहीं कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सराफ की पत्नी(50) कोरोना संक्रमित निकली। गांव महरूपुर निवासी महिला(35), बहादुरगंज तराई निवासी महिला(30) भी कोरोना की चपेट में आ गई।
इसके अलावा चांदपुुर पांचालघाट निवासी प्रापर्टी डीलर (38) ने जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आशंका जताई। उनका कहना है कि 10 अगस्त को बुखार आने पर उन्होंने 11 अगस्त को लोहिया अस्पताल में जांच कराई जबकि रिपोर्ट में जांच कराने की तिथि 14 अगस्त अंकित है। फिलहाल अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेपुर सीएचसी में तैनात कंप्यूटर आपरेटर(30) व उसके 25 दिन के बेटे की सोमवार रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे मंगलवार को सीएचसी सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। बहादुरगंज तराई निवासी युवक(35), मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी युवक(39), मोहल्ला कछियाना निवासी युवती(18), मिलेट्री हास्पिटल के दो सैन्य कर्मी व मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी युवक (30) के भी रात में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी महिला(55), युवक(28), पृथ्वी दरवाजा निवासी व्यक्ति(50), चिलांका निवासी महिला(36), किशोरी(15), बालक(6), सधवाड़ा निवासी वृद्ध(62) भी संक्रमित मिले। शमसाबाद के मोहल्ला दारुदगिरा निवासी महिला(40), शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी युवक(32), महिला(29), मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी महिला(38) व फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी महिला (32) के अलावा बढ़पुर के नौगावं निवासी युवक(41), राजेपुर सीएचसी का कंप्यूटर आपरेटर(30) व मिलेट्री हास्पिटल के दो सैन्य कर्मी संक्रमित पाए गए।
इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 860 हो गई। इनमें 466 डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 139 होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 238 केस एक्टिव हैं।