{"_id":"5f2c426f8ebc3e3cd06dea98","slug":"corona-farrukhabad-news-knp575421025","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक, कानूनगो समेत 18 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक, कानूनगो समेत 18 और संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 लोगों के संक्रमित होने पुष्टि हुई। इनमें एक सैनिक, कानूनगो, दो सफाई कर्मी, जजेज कालोनी के दो बच्चे व चार न्यायालय कर्मी भी शामिल हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 599 हो गया है।
शहर में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता रहा है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ की बरगदियाघाट स्थित जजेज कालोनी निवासी चार अर्दली, एक अर्दली की 8 वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मिलेट्री अस्पताल फतेहगढ़ में हवलदार पद पर तैनात सैनिक(25) भी कोरोना की चपेट में है। तहसील कायमगंज के कानूनगो भी संक्रमित हो गए हैं। कानूनगो लॉकडाउन के दौरान फ्लू कैंप के प्रभारी रहे थे। वहीं कोविड-19 एल-1 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे कायमगंज व फतेहगढ़ सीएचसी के दो सफाई कर्मियों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा मोहम्मदाबाद कस्बे के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी कपड़ा व्यापारी(50) व उनकी पत्नी(46) भी संक्रमित हैं। शहर के लालगेट निवासी महिला(55), मोहल्ला हरभगत निवासी वृद्धा(78), आवास विकास कालोनी निवासी महिला(40) व युवती(20) के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। आवास विकास कालोनी स्थित एक निजी हास्पिटल का स्वीपर भी कोरोना की चपेट में आया है। इससे पहले 31 जुलाई को हास्पिटल संचालक व उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
वह अभी होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला आंबेडकर कालोनी निवासी पांच वर्षीय बालक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 599 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 376 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है जबिक सात होम आइसोलेशन में और 204 केस एक्टिव हैं।