{"_id":"5e6bd6288ebc3ea81c17dd15","slug":"corona-farrukhabad-news-knp550164772","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के प्रकोप से इंटर तक सभी विद्यालय 22 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के प्रकोप से इंटर तक सभी विद्यालय 22 तक बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने इंटर तक के सभी विद्यालय 22 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कक्षा एक से इंटर तक संचालित मान्यता प्राप्त, अनुदानित, वित्त विहीन व अन्य किसी बोर्ड के सभी विद्यालयों को 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश प्रधानाचार्यों को दिया है।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इनमें जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है वे ड्यूटी करने मूल्यांकन केंद्र पर जरूर जाएंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त व अन्य किसी बोर्ड से संचालित होने वाले सभी विद्यालय 22 तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं होनी थीं।
अब वह नहीं होंगी। परीक्षा की नई तारीख निर्धारित की जाएगी। विद्यालयों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए को पोस्टर व बैनर भी लगाए जाएंगे।