फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona became uncontrollable, 57 infected including 34 prisoners

Farrukhabad News: कोरोना हुआ बेकाबू, 34 कैदियों सहित 57 संक्रमित

Sat, 22 Apr 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corona became uncontrollable, 57 infected including 34 prisoners
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 32 कैदियों सहित 57 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे सेंट्रल जेल में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विभागों से कोविड हेल्प डेस्क तो गायब ही हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग अब भी कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जागरूकता और प्रचार न होने से लोग भीड़ वाले क्षेत्रों में भी बेहिचक बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। इससे शहर से लेकर गांव तक संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार, शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी युवक, पक्कापुल निवासी अधेड़, भोलेपुर निवासी युवक, फतेहगढ़ निवासी महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा कायमगंज के सत्तारनगर व प्रेमनगर निवासी दो महिलाएं, जिजपुरा निवासी अधेड़, राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी निवासी महिला, कुइयां निवासी वृद्ध, गौटिया निवासी महिला व बालिका, डबरी निवासी महिला, नवादा निवासी अधेेड़ व सीएचसी नवाबगंज का स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आया है। वहीं, सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में 34 कैदी कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की कोरोना जांच की गई तो 10 मरीज और संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर ने बताया कि जेल में मिलाई के दौरान मास्क का इस्तेमाल करने और शारीरिक दूरी बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल जेल में चार-पांच कैदियों को खांसी, जुकाम, बुखार है। अन्य संक्रमित कैदी बिना लक्षण वाले हैं।



सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए जांच बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलने की अपील की। कहा कि भीड़ में शारीरिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखें। खांसी, जुकाम, बुखार आदि लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में कोरोना जांच कराएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहकर उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि जनपद में कोई संक्रमित गंभीर हालत में नहीं है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 114 पहुंच गई है। शुक्रवार को 634 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed