{"_id":"587e533a4f1c1b3703effc91","slug":"cooperative-bank-holding-7-million-after-an-investigation-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआपरेटिव बैंक के 7 लाख पकड़े, जांच के बाद छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआपरेटिव बैंक के 7 लाख पकड़े, जांच के बाद छोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बक्से में रखे बरामद रुपये।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वाहन चेकिंग के दौरान जिला कोआपरेटिव बैंक का सात लाख रुपया पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के बाद रुपये को छोड़ दिया गया। एसओ मोहित यादव मंगलवार को फैजबाग स्थित प्रताप फिलिंग स्टेशन के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसमें सात लाख रुपये मिले। बोलेरो पर पीआरडी जवान राजेश, कृष्णमुरारी के साथ ही कोआपरेटिव बैंक के कैशियर शाहिद अली बैठे थे। जानकारी पर उड़नदस्ता प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और सीओ कायमगंज नरेश कुमार भी आ गए।
कैशियर ने अफसरों को बताया कि कोआपरेटिव बैंक फर्रुखाबाद से 11 लाख रुपये लेकर कोआपरेटिव बैंक मोहम्मदाबाद, नवाबगंज स्थित शाखाओं में डालने के बाद बचे हुए सात लाख रुपये शमसाबाद और कायमगंज स्थित कोआपरेटिव बैंक की शाखाओं में डालने जा रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने रुपया छोड़ दिया।