फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Convicted soldier murdered by wife

पत्नी की हत्या में जेल में बंद सिपाही को एसपी ने किया बर्खास्त

Sat, 08 Aug 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Convicted soldier murdered by wife
पत्नी की हत्या में सजायाफ्ता सिपाही किया गया बर्खास्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पत्नी की हत्या में जेल में बंद सिपाही को एसपी ने शुक्रवार रात बर्खास्त कर दिया है। एक वर्ष पहले सिपाही को एडीजे कोर्ट कानपुर से बीस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। उसके खिलाफ विभागीय जांच सीओ ने बयान न होने से बंद कर दी थी।
जनपद कन्नौज थाना ठठिया के गांव पहाड़ीपुर व वर्तमान में जनपद कानपुर के थाना कल्याणपुर की गोवा गार्डन कालोनी निवासी सिपाही ऋषिपाल सिंह यादव सर्विलांस सेल में तैनात था। वर्ष 2011 में जनपद कानपुर देहात की कोतवाली बिल्हौर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी विनीता से उसकी शादी हुई थी। 21 जून 2013 को विनीता की ससुराल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भाई दीपू यादव ने बहनोई ऋषिपाल सिंह यादव व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुुकदमा कल्याणपुर थाने में दर्ज कराया था। जानकारी होने पर तत्कालीन एसपी ने ऋषिपाल को निलंबित कर दिया था। पत्नी की हत्या में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। लेकिन जेल में होने से उसके बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जुलाई 2019 को कानपुर एडीजे कोर्ट से सिपाही को पत्नी विनीता की दहेज के लिए हत्या में बीस वर्ष की सजा सुनाई गई। इसके बाद तत्कालीन सीओ सुरेंद्र तिवारी ने ऋषिपाल सिंह के जेल में होने से विभागीय जांच को स्थगित कर दिया था। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी नियमावली के तहत सिपाही को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed