फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Convicted police personnel will be punished in CO investigation

सीओ की जांच रिपोर्ट में दोषी पुलिस कर्मियों को एसपी नहीं दे सकेंगे क्लीन चिट

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Convicted police personnel will be punished in CO investigation
सीओ की जांच में दोषी पुलिस कर्मियों को मिलेगा दंड
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अब सीओ की जांच रिपोर्ट में दोषी पुलिस कर्मियों को एसपी चेतावनी देकर माफ नहीं कर सकेंगे। सूबे के डीजीपी ने एडीजी, आईजी व एसपी को पत्र भेजकर उसका पालन करने के आदेश दिए हैं। आईजी ने एसपी से दंड फाइलों में अब तक दंडित लोगों को बारे में जानकारी मांगी है।
सूबे के डीजीपी ने एचसी अवस्थी ने कानपुर जोन के एडीजी जयनारायण सिंह, आईजी जोन मोहित अग्रवाल समेत एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि अभी तक सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद भी एसपी दोषी पुलिसकर्मियों को अपने विवेक पर चेतावनी देकर छोड़ देते थे। अब ऐसा नहीं होगा। दोषी पुलिसकर्मियों का दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी पुलिस अधिकारियों को इसका पालन करने के आदेश दिए हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी से सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब तक दंडित किए गए पुलिसकर्मियों के सूची मांगी है। यह भी कहा है कि वह दंड फाइलों का अवलोकन भी करेंगे। इस पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सभी अधिकारियों को डीजीपी व आईजी के पत्र पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed