फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Convict sentenced to six months and three days for conspiring to steal

Farrukhabad News: चोरी की साजिश रचने में दोषी को छह माह तीन दिन की सजा

Fri, 03 Mar 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to six months and three days for conspiring to steal
फर्रुखाबाद। रेलवे का सामान चोरी करने की साजिश रचने में एक दोषी को कोर्ट ने छह माह तीन दिन की सजा सुनाई है। उसे सौ रुपये जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना फर्रुखााबाद के दरोगा दिनेश कुमार ने तीन अक्तूबर 2017 को कन्नौज कोतवाली सदर मकरंदनगर मोहल्ला गदनपुर निवासी अर्जुन, गांव सईदपुर निवासी मोहम्मद नूरुल को चोरी करने की साजिश बनाते समय पकड़ लिया था। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया। विवेचक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।
विज्ञापन

अर्जुन ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर गुनाह कबूल कर कम से कम सजा सुनाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। एसीजेएम रेलवे ने गुरुवार को गवाह व साक्ष्य के आधार पर अर्जुन को दोषी करार देकर छह महीने तीन दिन की सजा सुनाई और सौ रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को दो दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed