फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract linemen beaten and chased

संविदा लाइनमैनों को पीट कर खदेड़ा

Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Contract linemen beaten and chased
जहानगंज। घटमापुर गांव में बकायेदारी में बिजली कनेक्शन काटने पर संविदा लाइनमैनों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। गांव के लोगों ने लाइनमैनों को लाठी-डंडों से पीट कर खदेड़ दिया। दो लाइनमैन चुटहिल हो गए। अवर अभियंता ने चार नामजद व अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहानगंज के गांव घटमापुर में मंगलवार को छह संविदा लाइनमैन बकायेदारी की वसूली करने और बिजली कनेक्शन काटने गए। कनेक्शन काटने का गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बावजूद कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों और लाइनमैनों का विवाद हो गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सभी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने सभी को गांव के बाहर तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इस मारपीट में संविदा लाइनमैन मुकेश व राजेश चुटहिल हो गए। लाइनमैन ने अवर अभियंता मासूम अली को घटना की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और लाइनमैनों को लेकर जहानगंज थाने गए। जेई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इसमें सरकारी अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बिजली से कोल्हू चलाने की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। बकायेदारी में कटिया डाल कर निजी नलकूप चलाने और घर में मोटर चलित कोल्हू चोरी की बिजली से चलाने में ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपखंड अधिकारी नवाबगंज रामकुमार ने बताया कि 18 जनवरी को वह अवर अभियंता अनिल कुमार गौतम व संविदा कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली के लिए नौली गांव गए थे। वहां ग्रामीण बृजराज सिंह का नलकूप चलता मिला जबकि एक लाख 68 हजार रुपये की बकायेदारी में सितंबर 2019 को कनेक्शन काटा गया था। बकाया जमा किए बगैर ग्रामीण ने केबल जोड़कर नलकूप फिर से चालू कर लिया। इसी नलकूप के ट्रांसफार्मर से घर तक 150 मीटर लंबी विद्युत लाइन एक पोल के माध्यम से बनाई। इससे वह घर के बाहर लगा सबमर्सिबल और मोटर चलित कोल्हू चलाता है। इस लाइन बनाने की सामग्री लाने का उसके पास कोई कागज नहीं था। जेई अनिल कुमार गौतम की तहरीर पर एंटी थेफ्ट थाना फतेहगढ़ में ग्रामीण के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जेई ने चोरी की सामग्री से विद्युत लाइन बनाने की मेरापुर थाने में ग्रामीण के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)

अवैध विद्युत लाइनें पकड़ने के लिए चेकिंग के निर्देश
फर्रुखाबाद। कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में अवैध विद्युत लाइन के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह अवैध लाइनें निगम के अफसरों की मिलीभगत से चल रहीं हैं। सोमवार को नौली गांव में 150 मीटर लंबी अवैध विद्युत लाइन पकड़ने जाने का मामला प्रबंध निदेशक के पास पहुंच गया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा से नाराजगी जताई और कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में टीम बनाकर चेकिंग कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन कायमगंज से शमसाबाद के बाद नौली में अवैध विद्युत लाइन का मामला पकड़े जाने पर नाराजगी जताई है। उनसे नौली में पकड़ी गई विद्युत लाइन के प्रकरण में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed